कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

जिले में ठंड की शुरुआत होते ही सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है. कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

किशनगंज. जिले में ठंड की शुरुआत होते ही सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार थाम दी है. कोहरा छा जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कुहासे की वजह से वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो जाती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. वहीं धीरे धीरे ठंड का प्रकोप भी बढ़ते जा रहा है. एनएच व फोरलेन की सड़कों पर कोहरा छाया रहता है जिससे बड़ी-छोटी गाड़ियों के परिचालन में भी समस्या आ रही है. वहीं ज्यादा घना कोहरे के कारण दुर्घटना होने की भी आशंका जताई जा रही है इसलिए फॉग लाइट, लाइटिंग टेप व इंडिकेटर आदि के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे कुहासा के समय में आमतौर पर बढ़ने वाली दुर्घटना की दर पर रोक लगाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >