पट खुलते ही मंदिरों व पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सप्तमी के दिन बुधवार को मंदिर के पट खुलते ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बुधवार सुबह से ही भक्तों का तांता पूजा पंडालों में लगा रहा.

पट खुलते ही मंदिरों व पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब किशनगंज.सप्तमी के दिन बुधवार को मंदिर के पट खुलते ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. बुधवार सुबह से ही भक्तों का तांता पूजा पंडालों में लगा रहा. पूजा पंडालों एवं मंदिरों में मंत्रों, श्लोकों एवं मां की भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में मगन हो गया. मां की पूजा को ले भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. मां के दरबार में माथा टेकने, दर्शन एवं पूजा अर्चना के लिए मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने मां दुर्गा की पूजा आराधना की और प्रतिमाओं मंडपों और पंडालों के साजसज्जा का अवलोकन किया. बताते चलें कि इस दिन का भक्तों को साल भर इंतजार रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >