छात्र प्रदर्शन को देखते हुए विधि -व्यवस्था एवं शांति -व्यवस्था बनाए रखने हेतु निकाला गया फ्लैग मार्च

बिहार के विभिन्न जिलों में चल रहे छात्र आंदोलनों के मद्देनज़र किशनगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभावी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया और सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ाई गई है.

किशनगंज : पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में चल रहे छात्र आंदोलन और प्रदर्शनों को देखते हुए किशनगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया.

फ्लैग मार्च में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) खुसरू सिराज, सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे. मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर समाहरणालय परिसर सहित सभी महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ ही पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रहने और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रभारी एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में चल रहे छात्र आंदोलन को देखते हुए किशनगंज में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >