KISHANGANJ : एक तो प्लेटफॉर्म पर पंखे कम, जो लगे हैं वह भी बंद

चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम के बीच ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट:

चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम के बीच ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्लेटफॉर्म पर पहले से ही पंखों की संख्या काफी कम है, ऊपर से जो पंखे लगे हैं उनमें से कई बंद पड़े हैं. ऐसे में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री गर्मी से बेहाल नजर आए. स्टेशन पर घंटों ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पसीने से तर-बतर दिखे. कई यात्री हाथ से हवा करते नजर आए तो कुछ लोग प्लेटफॉर्म छोड़ छायादार जगह तलाशते दिखे . यात्रियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में रेलवे की ओर से मूलभूत सुविधाओं की भी अनदेखी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ठाकुरगंज स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति जस की तस बनी हुई है . यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त पंखे लगाने, बंद पड़े पंखों की तत्काल मरम्मत कराने और गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, तब स्टेशन पर ऐसी लापरवाही यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >