खनन विभाग में कार्यरत चार होमगार्ड को सेवानिवृति पर दी गयी विदाई

कोर्ट परिसर स्थित जिला खनन कार्यालय में कार्यरत चार होम गार्ड के जवानो के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

किशनगंज.शहर के कोर्ट परिसर स्थित जिला खनन कार्यालय में कार्यरत चार होम गार्ड के जवानो के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया. विदाई समारोह में होम गार्ड जवान विपिन यादव, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, जागरनाथ सिंह व बीरेन्द्र लाल हरिजन को जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर ने अपने कार्यालय में फूल माला पहनाकर समारोह में अभिनंदन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में खनन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >