स्थानांतरण पर बैंक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक को दी गयी विदाई

प्रखंड के अलता हाट स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में समारोह आयोजित कर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार को विदाई दी गई.

कोचाधामन. प्रखंड के अलता हाट स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा में समारोह आयोजित कर शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार को विदाई दी गई. शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार का तबादला कटिहार हुआ है. वहीं नए शाखा प्रबंधक के रूप में कमर रेजा ने अपना योगदान दिया. वक्ताओं ने कहा कि शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार एक मृदुभाषी हैं. उनके कार्यकाल में बीओबी के आलtता शाखा का व्यवसाय में वृद्धि के साथ साथ वाकया ऋण वसूली में काफी वृद्धि हुई है. लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की. इस मौके पर नव पदस्थापित शाखा प्रबंधक कमर रेजा ,बैंक आधिकारी अजय कुमार प्रिंस कुमार,मनोज राय, बीसी सुपरवाइजर, सरफराज आलम, तारिक अनवर, पूर्व मुखिया, अंजार आलम, बीसी भुवनेश्वर झा, इंतजार आलम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >