जनता दरबार में तीन मामलों का हुआ निष्पादन

पोठिया थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.यह जनता दरबार सीओ मोहित राज एवं थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार की अगुवाई में आयोजित किया गया.

पोठिया. पोठिया थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया.यह जनता दरबार सीओ मोहित राज एवं थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार की अगुवाई में आयोजित किया गया. भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर दोनों पक्षों के कागजातों का पदाधिकारी के द्वारा अवलोकन कर दोनों पक्षों की सहमति से आदेश पारित किया गया. जनता दरबार में भूमि विवाद के चार मामले दायर किए गए. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुराने मामले सहित तीन नए मामलों का निष्पादन किया गया.वही एक मामले में दोनों पक्षों को कागजात लेकर उपस्थित होने को कहा गया. मौके पर एएसआई अरुण कुमार, राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार और विभिन्न पंचायतों से आये लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >