नव प्राथमिक विद्यालय शिक्षाबाड़ी में नामांकन बढ़ाने पर जोर

नव प्राथमिक विद्यालय शिक्षाबाड़ी में नामांकन बढ़ाने पर जोर

”प्रवेश से प्रगति” थीम पर कोचाधामन में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

किशनगंज. जिले के कोचाधामन प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय शिक्षाबाड़ी में ”प्रवेश से प्रगति” थीम के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था. संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें प्रधानाध्यापक शक्ति कुमार सिन्हा ने अभिभावकों को संबोधित किया. उन्होंने अपील की कि बच्चों का विद्यालय में प्रवेश उनके भविष्य की पहली सीढ़ी है, इसलिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें. शिक्षकों ने नयी शिक्षा पद्धति, खेल-खेल में पढ़ाई, स्वच्छ विद्यालय, मध्याह्न भोजन व पुस्तक वितरण जैसी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये. कार्यक्रम के अंत में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया गया. इस अवसर पर कई अभिभावकों ने नए सत्र के लिए अपने बच्चों का नामांकन कराने की सहमति भी दी. बैठक में बच्चों की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति और उनके सुधार के क्षेत्रों के बारे में भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष जियाउर रहमान, सचिव गुलाबी तबस्सुम, नीलोफर शाहीन, अब्दुल कय्यूम, नैयर आलम, आफताब आलम, तरन्नुम जहां, ब्यूटी कुमारी और शिक्षक अमर कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >