नशेड़ियों ने सुरक्षा कर्मी को किया घायल

नशेड़ियों ने सुरक्षा कर्मी को किया घायल

किशनगंज. नशेडियों को नशे का सेवन करने से रोकना एक सुरक्षाकर्मी को काफी महंगा पड़ा. घटना से नाराज नशेड़ियों ने चाकू से वार कर सुरक्षाकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया. गत 19 मई को घटित घटना के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज कराने के बाद पीड़ित शुक्रवार को घटना की शिकायत लेकर टाउन थाना पहुंचा. पीड़ित के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार टाउन थाना क्षेत्र के फरसाडांगी निवासी पीड़ित शिवम कुमार एसएसआईएस कम्पनी के द्वारा एपीएचसी महीनगाँव में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत है. गत 19 मई की रात जब डयूटी पर तैनात शिवम ने नशेड़ियों को एपीएचसी से बाहर जाकर नशा करने को कहा तो गिधाबस्ती कसेरा निवासी जसीम और अरमान ने उसपर चाकू से हमला कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >