नीट पीजी में डा आर्यन वैद ने हासिल किया 621वां रैंक

किशनगंज के धर्मशाला रोड निवासी डॉ आर्यन वैद ने नीट पीजी में ऑल इंडिया रैंक 621 लाकर पूरे जिले का नाम रौशन किया है.

किशनगंज.किशनगंज के धर्मशाला रोड निवासी डॉ आर्यन वैद ने नीट पीजी में ऑल इंडिया रैंक 621 लाकर पूरे जिले का नाम रौशन किया है. शहर के जाने माने हड्डी रोग चिकित्सक डॉ राजदीप नोव एवं सुनीता बैद के पुत्र आर्यन वैद की सफलता पर परिवार और समाज में खुशी की लहर है. मालूम हो कि प्रथम बार में ही एमबीबीएस कंप्लीट कर कर मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली में एडमिशन लिया. आर्यन बैद की स्कूली शिक्षा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई है. उनकी सफलता पर राष्ट्रपति पुरस्कार 2023 से सम्मानित शिक्षिका कुमारी गुड्डी सहित जिला के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >