डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

.जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की जाती है.

किशनगंज.जिलाधिकारी विशाल राज के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में आमजनों की सभी समस्याओं व शिकायतों की सुनवाई की जाती है. इसी क्रम में लोगों ने जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं व शिकायतों से उन्हें अवगत कराया. प्राप्त समस्याओं/ शिकायतों पर यथाशीघ्र नियमानुसार अग्रेतर कारवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि आमजनों से जुड़ी हुई सभी समस्याओं पर तुरंत कारवाई को जायेगी. आमजन प्रत्येक शुक्रवार को 10:30 से अपनी समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन के साथ मिलकर अपनी बात रख सकते है. उनकी बातों पर नियमानुसार यथाशीघ्र कारवाई की जायेगी. इस क्रम में कार्यालय सहायक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >