जिला-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज से

जिला-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आज से

किशनगंज. जिला शतरंज संघ द्वारा इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के सहयोग से आज से खेल भवन खगड़ा में 24वीं वार्षिक जिला- स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ करवाया जा रहा है, जिसका समापन 2 फरवरी को होगा. संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं आयोजन सचिव तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि यह शतरंज प्रतियोगिता अपने जिले के शतरंज खिलाड़ियों के हित में बोर्जेस डायग्नोस्टिक सेंटर, विजय मार्बल्स, हसन ब्रदर्स, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्पीड किड्स, किडजी एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, संघ के उपाध्यक्षगण यथा मोहम्मद कलीमुद्दीन,पदम जैन, मोहम्मद तारिक अनवर, सुनील कुमार जैन एवं रिंकी झा के सहयोग से करवाया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी पूरी की जा चुकी है. इसमें लगभग 300 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है, जिन्हें कुल 20 विभागों में बांटकर इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाया जाएगा. साथ ही विजेता खिलाड़ियों को अपने-अपने आयु वर्गों में राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भेजवाने की व्यवस्था कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >