दिलकश की सउदी अरब में मृत्यु की खबर से गांव में पसरा मातम

दिलकश की सउदी अरब में मृत्यु की खबर से गांव में पसरा मातम

कोचाधामन. अलता कमलपुर पंचायत की अलता गांव निवासी सहीमुद्दीन के पुत्र दिलकश आलम की सऊदी अरब के मक्का शहर में हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया है. स्थानीय मुखिया अबु सलमान, सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर जा ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले मक्का, सउदी अरब गया था. वहां जलापूर्ति का काम करता था. वे अपने कमरा में मृत अवस्था में पाए गए हैं. दिलशव के शव को मक्का के अस्पताल में रखा गया है. किशनगंज के लोग जो सऊदी अरब में रहते हैं उनके द्वारा शव को उनके घर भेजने के लिए कोशिश की जा रही है. इस पर विधायक हाजी इजहार असफी, अमर विधायक अख्तरुल ईमान,पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम,स्थानीय मुखिया अबु सलमान, सरपंच निशाद मुजफ्फर आदि शौक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >