केदारनाथ व चार धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

केदारनाथ व चार धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

किशनगंज. किशनगंज से श्रद्धालुओं का जत्था केदारनाथ सहित चार धाम की यात्रा पर रवाना हुआ. किशनगंज रेलवे स्टेशन से निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए जिससे माहौल भक्तिमय हो गया. जत्था में शामिल श्रद्धालु 12 दिन की धार्मिक यात्रा पर निकले है. भक्त गौतम भगत ने बताया कि वे पहले दिल्ली और हरिद्वार जाएंगे. इसके बाद हरिद्वार से केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की यात्रा शुरू करेंगे. जत्था में गौतम भगत के साथ प्रकाश भगत, दीपक भगत, अजय सरकार, निरुपम देवनाथ, श्रीराम और रूबी भगत शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >