मजिस्ट्रेट व सुरक्षा बलों की हुई प्रतिनियुक्ति

डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

किशनगंज. होली पर्व को लेकर एक दिन पूर्व गुरुवार से ही मेजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाये जाने को लेकर प्रशासन व पुलिस हर प्रकार से सतर्कता बरत रही है. सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी की ओर से संयुक्त आदेश भी जारी किया गया है. सुरक्षा को लेकर जिले में चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. वहीं एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा. बिना लाइसेंस के किसी प्रकार का जुलूस नहीं निकाला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >