दुर्गा मंदिर के पीछे नदी से युवक का मिला शव

जिला के गनधर्वडांगा थाना क्षेत्र के इकरा मुशहरी वार्ड संख्या सात स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

किशनगंज जिला के गनधर्वडांगा थाना क्षेत्र के इकरा मुशहरी वार्ड संख्या सात स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद गनधर्वडांगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया. इधर सोशल मीडिया पर शव की फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान फिरोज आलम (19वर्ष), पिता रमजान अली, निवासी सुखानदिग्घी गांव के रूप में हुई. बताया जाता है कि फिरोज आलम किसी होटल में काम करता था और बीते दो दिनों से होटल में काम पर नहीं गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की मां गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती है. यह मामला हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं जारी हैं, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >