महानंदा नदी से मिला शव

शुक्रवार सुबह ठाकुरगंज प्रखंड होकर बहने वाली महानंदा नदी के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से सनसनी मच गई

ठाकुरगंज शुक्रवार सुबह ठाकुरगंज प्रखंड होकर बहने वाली महानंदा नदी के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिलने से सनसनी मच गई . शव सखुआडाली पंचायत के हारोभीट्टा गांव के पास बरामद हुआ. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. शव के शरीर पर कही से भी न चोट या कोई और निशान नही है . चार से पांच दिन से शव पानी में रहने के कारण काफी क्षत विक्षिप्त हो चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लगता है कि बंगाल की ओर बहकर शव बिहार सीमा में आयी है. आसपास के लोगों से संपर्क किया गया और बंगाल पुलिस से भी संपर्क किया गया है. 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में शव रखा जाएगा. पहचान न होने पर पुलिस द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >