सोनारपट्टी मोड़ पर ध्वस्त पुलिया का निर्माण शुरू

सोनारपट्टी मोड़ पर ध्वस्त पुलिया का निर्माण शुरू

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज के सोनार पट्टी मोड़ पर ध्वस्त हुए पुलिया का निर्माण नगर पंचायत ने रविवार से शुरू कर दी है. प्रभात खबर ने प्रमुखता से इस मामले की खबर प्रकशित की थी. इसके बाद नगर पंचायत एक्शन मोड में आया व पीडब्ल्यूडी की सड़क पर स्थित नाली के टूटे हुए पुलिया का निर्माण शुरू हुआ. बताते चले इस मार्ग से छोटे बड़े सैकड़ों वाहनों का आवागमन रोजाना होता है. ठाकुरगंज हटिया के साथ यह विधाननगर जाने का प्रमुख मार्ग है. नाली टूट जाने से सड़कों पर गंदा पानी बह रहा था. इससे निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने अपने मद से इस कलवर्ट निर्माण शुरू किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >