सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न, 585 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

585 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

किशनगंज जिला मुख्यालय के ग्यारह केंद्रों में रविवार को केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा संचालित अंतिम चरण की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई.परीक्षा में 1976 परीक्षार्थी शामिल हुए व 585, परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें.परीक्षा पहली पाली में 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे सम्पन्न हुई.छह चरणों में परीक्षा हो रही है. रविवार को अंतिम चरण की परीक्षा सम्पन्न हुई.इससे पहले पांच चरण की परीक्षा हो चुकी है. रविवार को सुबह से ही वर्षा हो रही थी. वर्षा के बीच ही परीक्षार्थी केंद्र पहुंचे थे.परीक्षार्थी परीक्षा से दो घण्टे पूर्व ही केंद्र पहुंचने लगे थे.मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था. इंटर हाई स्कूल,गर्ल्स हाई स्कूल, लाइन उर्दू मिडिल स्कूल, जगन्नाथ मिडिल स्कूल,आर के साहा महिला कॉलेज, नेशनल हाई स्कूल सहित 11 केंद्रों में परीक्षा हुई.कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे.एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर प्रवेश करना वर्जित था.केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू थी. वहीं परीक्षार्थियों के अभिभावक केंद्र के पास वाले स्थानों में शरण लिए हुए थे.परीक्षा समाप्ति के बाद रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में अत्यधिक भीड़ जमा हो गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >