जाम से राहगीर परेशान, प्रशासन मौन

जाम से राहगीर परेशान, प्रशासन मौन

ठाकुरगंज. पिछले कई दिनों से शहर महाजाम से कराह रहा है. पूरे ठाकुरगंज की स्थिति ऐसी ही थी. शहर के अंदर की तमाम प्रमुख सड़कों पर गाड़ियां सरक रही थीं. सुबह 10 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक यही हाल रहा. मुख्य सड़क, हॉस्पीटल मोड़, सोनार पट्टी, स्टेशन रोड, मस्तान चोक पूरी तरह जाम रहा. नतीजतन मिनटों की दूरी तय करने में चार पहिया वाहनों को घंटों समय लग गए. जाम लगने की प्रमुख वजह सड़कों पर वाहनों का पार्क किया जाना है. दिन में जब दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बढ़ता है तो नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की वजह से जाम लग जाता है. हॉस्पिटल मोड़ पर इस कदर जाम लगा था कि लोगों को बाइक से दो किलोमीटर की दूरी तय करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था. हैरानी इस बात की है कि लगातार शहरी क्षेत्र में जाम लगने के बावजूद जिला पुलिस हाथ पर हाथ धरे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >