थानों में चौकीदारी परेड

थानों में चौकीदारी परेड

किशनगंज. पुलिस कर्मियों में अनुशासन बनाए रखने हेतु रविवार को विभिन्न थानों में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया. अलग-अलग थानों के पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व परेड का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. यह भी बताया गया कि पुलिसिंग में कई आयाम है. जिसमें सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन है. अनुशासित रह कर ही पुलिसिंग का कार्य किया जा सकता है. यह भी कहा गया की आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार भी बेहतर पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक है. बेहतर व्यवहार ही पुलिस का परिचय हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >