लाभुक को सौंपा सहायता राशि का चेक

बुधवार को दिघलबैंक पंचायत कार्यालय में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया

दिघलबैंक बुधवार को दिघलबैंक पंचायत कार्यालय में सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-11 खाड़ी दुबड़ी निवासी स्वर्गीय रेशम लाल दास के निधन के उपरांत उनके पुत्र को कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत 3000 रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया. यह राशि स्वर्गीय रेशम लाल दास के अंतिम संस्कार में सहयोग के उद्देश्य से दी गई. इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नही���, बल्कि दुख की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना भी है. कबीर अंत्येष्टि योजना जैसी योजनाएं गरीब और असहाय परिवारों को संबल देने का कार्य कर रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि पंचायत क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है तथा सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रतिबद्धता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dhiraj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >