वाहन चेकिंग के दौरान ट्रिपल सवार का कटा चालान

ईद पर्व के दिन सड़कों पर बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पौआखाली पुलिस ने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया

पौआखाली ईद पर्व के दिन सड़कों पर बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पौआखाली पुलिस ने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 53 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो एक दिन में अबतक की सर्वाधिक राशि है. इस वाहन जांच अभियान के बाद नगर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों में हड़कंप मच गया. दरअसल, ईद की नमाज के बाद सैर सपाटे को लेकर नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई थी, जिस कारण यातायात को व्यवस्थित करने और किसी भी तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है. पुलिस का ध्यान उन चालकों पर था जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे और ट्रिपल लोडिंग कर रहे थे, बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे. थानाध्यक्ष अंकित सिंह स्वयं, एलआरपी चौक स्थित ओवर ब्रिज अंडरपास वाले स्थान में वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने हेतु मुस्तैद दिखें. उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान सड़कों पर सुरक्षा और शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि, वे यातायात नियमों का अवश्य पालन करें, अन्यथा यातायात नियमों की अनदेखी करना महंगा पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >