घर से नकदी व आभूषण की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिकी दर्ज

बहादुरगंज बीते शनिवार की रात थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत के फुलवाड़ी गांव के गृहस्थ गुलाम सरवर उर्फ सेल्टु के कच्चा मकान का बांस-बत्ती का दीवाल काटकर हुए चोरी के मामले में बहादुरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है. चोरों ने घर की पेटी में रखे दो लाख रुपये निकाल लिया, जिसे गृहस्वामी ने मक्का बेचकर किसी जरूरी काम के लिए रखा था. नकद के साथ-साथ सवा भर सोना के जेवर एवं बीस भर चांदी भी उड़ा ले गया. सूचना मिलने पर जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधायी. उन्होंने पुलिस अधिकारी को फोन कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. गृह स्वामी की शिकायत पर बहादुरगंज पुलिस ने थाना कांड संख्या 344/25 दर्ज कर लिया है. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >