रेशम की डोर से सजी भाईयों की कलाई

श्रावण की पूर्णिमा को भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया

बहादुरगंज श्रावण की पूर्णिमा को भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया. शनिवार को श्रावण की पूर्णिमा तिथि होने के कारण इस शुभ संयोग का लाभ भक्तों को मिला. मिथिला पंचांग को माननेवाली बहनों ने सुबह से ही आरती की थाल सजाकर भगवान को राखी चढ़ाकर अपने भाइयों की कलाई को सुशोभित किया. बहनों ने राखी बांधकर भाइयों को दुआएं दीं, वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेकर उन्हें उपहार दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >