घियागांव में नदी से लापता युवक का शव बरामद

घियागांव में नदी से लापता युवक का शव बरामद

पहाड़कट्टा प्रखंड के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत घियागांव के समीप बूढ़ी चनानदी से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला. युवक बुधवार की दोपहर नदी में नहाने के दौरान नदी में लापता हो गया था. जिसे एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे के अंदर काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया है.शव की पहचान परिजनों ने मो तालीम (30) पिता फजलुर्रहमान ग्राम दूधऔंटी थाना ठाकुरगंज के रूप में की है .दरअसल मृतक मो तालीम पिछले कुछ दिनों से घियागांव स्थित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था. इसी बीच बुधवार की सुबह गांव के ही समीप बूढ़ी चनानदी में नहाने गया था. नहाने के क्रम में नदी के बीच धार में जाने से फंस गया और लापता हो गया था. देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन की गयी थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी.आखिरकार काफी मशक्कत के बाद गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम द्वारा युवक का शव नदी से बरामद किया है. पोठिया इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है.वहीं लापता युवक का शव नदी से बरामद होते ही परिजनो में कोहराम मचा गया था.मौके पर सीओ मोहित राज,थानाध्यक्ष अंजय अमन एवं एसडीआरएफ की टीम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >