ब्लिंकइट डिलीवरी बैग की आड़ में शराब की तस्करी: 21 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

किशनगंज में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. डिलीवरी बैग में छिपाकर ले जाई जा रही 21 लीटर बीयर जब्त की गई है. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है.

किशनगंज : जिले में शराब तस्करों और शराबियों के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में किशनगंज शहर के ब्लॉक चौक पर उत्पाद विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक रजत कुमार चौधरी एवं अन्य अधिकारियों ने किया.

जांच के दौरान एक मामला सामने आया, जहां एक डिलीवरी बैग की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी. उत्पाद विभाग की टीम ने बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 21 लीटर बीयर बरामद की. मौके से मुंतसीर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया. तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई.

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के कनकी से शराब खरीदकर पूर्णिया ले जा रहा था.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विभाग पूरी तरह सख्त है. ब्लॉक चौक पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान डिलीवरी बैग में छिपाकर ले जाई जा रही 21 लीटर बीयर बरामद की गई. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली गई है.

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग का विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul kumar

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >