भाजपाईयो ने मनाई पंडित श्यामा प्रसाद जयंती

भाजपाईयो ने मनाई पंडित श्यामा प्रसाद जयंती

किशनगंज. शहर के मझिया स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित भाजपाईयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर उनके बलिदान को भी याद किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 में हुआ था, जनसंघ के संस्थापक, कश्मीर में धारा 370, एक देश दौ निशान के विरोध में उन्हें तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार ने जेल में बंद कर दिया था, वहीं उनकी हत्या करवा दी गई. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, जिला मंत्री जय किशन प्रसाद कुशवाहा, जिला मिडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >