Bihar News: मानसून वाली बारिश से पहले ही आ गई बड़ी आफत, किशनगंज में टूटा डायवर्जन, इतने गांवों से कटा संपर्क

Bihar News: बिहार में अभी अच्छे से मानसून का आगमन भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही बड़ी आफत आ पड़ी है. दरअसल, मामला किशनगंज जिले से सामने आया है, जहां डायवर्जन टूटने के बाद हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

Bihar News: बिहार के जिलों में इन दिनों प्री-मानसून जैसे हालात बने हुए हैं. कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है. ऐसे में खबर किशनगंज जिले से सामने आ गई है, जहां डायवर्जन टूटने के बाद लोगों के लिए आफत आ पड़ी है. बता दें कि, 15 जून से मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. लेकिन, मानसून के आगमन से पहले ही परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही है. यह पूरा वाकया जिले के पोठिया प्रखंड के सरोगरा पंचायत में स्थित शेखपुरा गांव की बताई जा रही है.

करीब 3000 लोग हुए प्रभावित

दरअसल, सोमवार को यहां झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद एक निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन पानी के तेज बहाव में बह गया. डायवर्सन के टूटने से करीब चार गांव के लोगों का संपर्क कट गया. जानकारी के मुताबिक, शेखपुरा,भूलगरा, बनवारी और बलेगची गांवों का आपस में संपर्क पूरी तरह कट गया है. बता दें कि, इन गांवों में रहने वाले करीब 3000 लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, डायवर्जन के टूटने का प्रमुख कारण उसकी खराब गुणवत्ता बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि, डायवर्जन के टूटने से स्कूल के बच्चे, किसान, मजदूर, महिलाओं से लेकर हर कोई प्रभावित हो गया है.

ग्रामीणों ने की जल्द से जल्द मरम्मत की मांग

कुल मिलाकर देखा जाए तो, भारी परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है. लोगों की माने तो, आस-पास के गांव को जोड़ने के लिए वही एक मात्र डायवर्जन था. जिसके बाद अब चार गांव से संपर्क टूट गया है. वहीं, इससे वर्तमान में आपातकालीन सेवाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं. डॉक नदी के किनारे बनी झील की वजह से स्थिति और जटिल हो गई है. बारिश के मौसम में वैकल्पिक रास्तों के जलमग्न होने की आशंका से चिंता बढ़ गई है. इधर, ग्रामीणों ने भारी परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द डायवर्जन के मरम्मत की मांग की है.

Also Read: पटना में रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर आतंकी हमले का खतरा, एंटी टेरेरिस्ट स्ट्राइक फोर्स तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >