दिघलबैंक(किशनंगज)। मंगलवार की सुबह दिघलबैंक पंचायत के खड़ीटोला वार्ड संख्या चार में गांव के निकट खेत में आसमान से एक उपकरण गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जिसको देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दिघलबैंक प्रभारी थानाध्यक्ष शंखराज दल- बल के साथ मौके पर पहुंच कर अज्ञात उपकरण को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों की माने तो बड़ा सा गुब्बारा तेजी से नीचे गिर रहा था. नीचे लटक रहे उपकरण विस्फोटक न हो कुछ देर के लिए लोग सहम गये.प्रभारी थानाध्यक्ष शंखराज ने बताया कि यह कोई खतरनाक सामग्री नहीं है, इसलिए कृपया इसे उठाते समय घबराए नहीं. ये गुब्बारे मानव रहित वैज्ञानिक गुब्बारे होते हैं जो महत्वपूर्ण डेटा एकत्र करने के लिए वायुमंडल में ऊंची उड़ान भरते हैं.पतले, हल्के प्लास्टिक से बने इन गुब्बारों में हीलियम या हाइड्रोजन गैस भरा होता है. जिससे वे आसानी से ऊपर उठ सकते हैं. दुनिया भर के मौसम केंद्रों से, आमतौर पर दिन में दो बार लॉन्च किए जाने वाले ये गुब्बारे रेडियोसॉन्ड नामक उपकरण पैकेज ले जाते हैं. ये रेडियोसॉन्ड तापमान, दबाव, आर्द्रता और हवा की गति और दिशा जैसी वायुमंडलीय स्थितियों को मापते हैं. जैसे ही गुब्बारा ऊपर उठता है, उपकरण रेडियो टेलीमेट्री का उपयोग करके इस डेटा को वापस पृथ्वी पर भेजते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
