18 सितंबर को बीएन कालेज व भपटियाही में विधानसभा स्तरीय सम्मलेन: विधायक

लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, 18 सितंबर को सम्मेलन में शामिल होने की अपील

– लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, 18 सितंबर को सम्मेलन में शामिल होने की अपील सरायगढ़ निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं के साथ भपटियाही पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की, क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने कल्याणपुर, पुरानी भपटियाही, गढ़िया, मलाह टोला भपटियाही, अनुसूचित जनजाति टोला गढ़िया समेत भपटियाही गांव के कई वार्डों में भ्रमण कर लोगों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. गांव-गांव में सड़क, पुल-पुलिया और स्कूल का निर्माण कराया गया है. प्रत्येक पंचायत में हाई स्कूल खोले गए हैं ताकि छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े. वृद्धा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है. कहा कि जदयू कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएंगे. 18 सितंबर को बीएन कॉलेज, भपटियाही में निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा. उन्होंने बड़ी संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता समेत मनोज यादव, नवीन अरगरिया, बंभोली यादव, राम नारायण साह, सत्यनारायण मेहता, अनिल कुमार, राजबल्लव मालाकार, छोटेलाल मेहता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >