नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Anti Drug Awareness Campaign: जियापोखर थाना क्षेत्र के बंदरझूला उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. छात्रों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया.

पौआखाली से रणविजय की रिपोर्ट:

Anti Drug Awareness Campaign: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत जियापोखर थाना क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बंदरझूला में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना था. बच्चों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के जरिए नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज को जागरूक बनाने का संदेश प्रस्तुत किया.

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जियापोखर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया.

थानाध्यक्ष ने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है. ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग बनाते हैं.

जागरूकता अभियान को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नशे के खिलाफ अपने विचार भी साझा किए. विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

और पढ़ें: किशनगंज में एक वर्ष से अधूरा पड़ा डायवर्सन, हजारों ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >