टेढ़ागाछ में दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस, अभिभावकों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड में दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया. इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पौष्टिक आहार, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया गया. अभिभावकों को पोषण संबंधी जानकारी दी गई और बेहतर देखभाल का संकल्प दिलाया गया.

Kishanganj Anganwadi: टेढ़ागाछ (किशनगंज). प्रखंड क्षेत्र के भोरहा पंचायत अंतर्गत हरिहरपुर हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 111 तथा झुनकी मूसहारा पंचायत के नया बस्ती स्थित केंद्र संख्या 120 में बुधवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई.

बच्चों के संतुलित आहार पर दिया जोर

कार्यक्रम में अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उम्र के अनुसार पौष्टिक एवं संतुलित आहार देना जरूरी है. बच्चों की साफ-सफाई, नियमित स्वास्थ्य देखभाल और समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने की भी सलाह दी गई.

सेविकाओं ने दी पोषण संबंधी जानकारी

केंद्र संख्या 111 की सेविका मायावती और केंद्र संख्या 120 की सेविका गुंजा बेगम ने कार्यक्रम में मौजूद माता-पिता एवं अभिभावकों को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है. समय पर पौष्टिक आहार और बेहतर देखभाल से बच्चों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है.

पोषाहार व्यवस्था में बदलाव की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को पोषाहार व्यवस्था में होने वाले बदलाव के बारे में भी बताया गया. जानकारी दी गई कि अगले माह से पोषाहार की राशि सेविका को उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. इसके स्थान पर निदेशालय की ओर से पोषाहार पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा. निर्धारित नियम और प्रक्रिया के अनुसार पैकेट संबंधित लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा.

स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल जरूरी

सेविकाओं ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन के साथ स्वच्छ वातावरण और समय पर स्वास्थ्य देखभाल भी बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए जरूरी है.

अभिभावकों में बढ़ाई गई जागरूकता

Kishanganj Anganwadi: अन्नप्राशन दिवस का उद्देश्य बच्चों को सुपोषित, स्वस्थ और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना तथा अभिभावकों में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाना रहा. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े सुझावों को समझा और बच्चों की बेहतर देखभाल का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >