आनंद मार्ग का त्रिदिवसीय डीआईटी सेमिनार संपन्न

आनंद मार्ग का त्रिदिवसीय डीआईटी सेमिनार संपन्न

ठाकुरगंज. आनंद मार्ग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय डीआईटी स्तर सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. ठाकुरगंज के आनंद मार्ग स्कुल में हुए इस सेमिनार में चतुर्वर्ग साधना एवं भक्ति, “तंत्र ही साधना, साधना ही तंत्र है “, हमारा समाज शास्त्र एवं प्राउट आर्थिक नीति की विशेषताओं पर गहन चर्चा की गई. इस दौरान मुख्य प्रशिक्षक आचार्य पूर्णदेवानंद अवधूत (आनंद मार्ग केंद्रीय प्रशिक्षक) ने मार्गदर्शन प्रदान किया. सेमिनार में लगभग 200 मार्गी भाई-बहनों ने भाग लिया और आध्यात्मिक, सामाजिक तथा आर्थिक विषयों पर महत्वपूर्ण ज्ञान अर्जित किया. सेमिनार के आयोजन में ठाकुरगंज के भुक्ति प्रधान सुमन भारती एवं डीआईटी सेक्रेटरी आचार्य लीलाधीसानंद अवधूत की विशेष भूमिका रही. इस आयोजन ने साधकों को तंत्र और समाज निर्माण की दिशा में एक नई प्रेरणा प्रदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >