दो बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत

दो बाइक की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत

कोचाधामन. मस्तान चौक-बरबट्टा मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के बरबट्टा अरुगांव के निकट रविवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है. एक व्यक्ति घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए किशनगंज भेज दिया गया है. मृतक की पहचान मौधो गांव न���वासी जवाहर आलम (60) के रूप में की गई है. घायल की पहचान भी मौधो पंचायत निवासी के रूप में की गई है. घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >