अवैध खनन पर प्रशासन का चला डंडा, कई नावों को किया गया नष्ट

वैध खनन का कार्य कई महीनों से धरल्ले से चल रहा है.

-मिट्टी खनन के कारण बदल सकता है नदी का रुख -कई गांव पर मंडरा रहा है कटाव का खतरा -कई खनन माफिया इसमें हैं संलिप्त बेलवा एसडीपीओ वन गौतम कुमार एवं जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम के द्वारा बेलवा ओद्राघाट पुल एवं टेंगरमारी पुल दोनों के बीच के क्षेत्र में हो रहे अवैध मिट्टी एवं बालू खनन पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू के उत्खनन कार्य में लगी कई नावें पकड़ी गईं. अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही नावों को जब्त कर लिया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन का कार्य कई महीनों से धरल्ले से चल रहा है. कई खनन माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीन को जेसीबी लगाकर हजारों ट्रॉली मिट्टी को काटकर बेच दिया गया लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. नदी के किनारे हुए मिट्टी कटाई से भविष्य में नदी का रुख बदलने का खतरा है. अगर नदी का रुख बदलता है तो कई गांव इसकी चपेट में आ सकते हैं, वहीं खनन हो रहे स्थान के दोनों ओर पूल भी बना हुआ है जिसे नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है, प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >