बेवजह शट डाउन करने वाले विद्युत कर्मी पर होगी कार्रवाई

बेवजह शट डाउन करने वाले विद्युत कर्मी पर होगी कार्रवाई

किशनगंज. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता प्रमोद कुमार ने पोठिया पावर हाउस को फ्यूज कॉल के एवज में शट डाउन लेने के लिए सोमवार को एक आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि अगर बेवजह शट डाउन लिया गया, तो कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. कनीय अभियंता के द्वारा फ्यूज शट डाउन के लिए शिफ्ट बनाया गया है. उसे हर परिस्थितियों में मेंटेन किया जायेगा. बता दें कि कहीं से कोई फ्यूज कॉल आने पर अचानक शट डाउन लिया जाता है. जिस कारण मात्र एक ही उपभोक्ता के चक्कर में पूरे फीडर में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है. उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए फ़्यूज कॉल सेंटर नंबर 9264437163 व समय सारणी जारी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >