जबरन जमीन कब्जा करने व युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबरन जमीन कब्जा करने एवं दलित युवक अनीश रॉय पर चाकू गोदकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पोठिया थाना की पुलिस ने एक नामजद आरोपित रहीम पिता मतेबुल को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है.

पोठिया.पोठिया थाना क्षेत्र के उदगाड़ा पंचायत अंतर्गत चरखाकाटी में बीते दिनों भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस एक्शन में आ गयी है. जबरन जमीन कब्जा करने एवं दलित युवक अनीश रॉय पर चाकू गोदकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पोठिया थाना की पुलिस ने एक नामजद आरोपित रहीम पिता मतेबुल को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. आरोपित पर पोठिया थाना में दो कांड दर्ज हैं. जिसमें वह फरार चल रहा था. उल्लेखनीय है कि करीब एक माह पूर्व चरखाकाटी में जमीन के जबरन दखल-कब्जा करने को लेकर अबु ताहा एवं आबिद हुसैन के बीच जमकर मारपीट हो गयी थी. घटना को लेकर करीब एक दर्जन लोगो को नामजद आरोपित बनाया गया है. बता दें कि बिहार-बंगाल की सीमा पर अवस्थित उदगाड़ा ग्राम पंचायत का चरखाकाटी मौजा इन दिनों भू-माफियाओं के कब्जे में है. इस इलाके में जमीन माफियाओं द्वारा बिहार सरकार की जमीन एवं कमजोर लोगों के खाते की जमीन को पहले चिन्हित किया जाता है. इसके बाद सीधे-साधे ग्राहक को अपने जाल में फंसा कर जमीन की बिक्री लाखों रुपये में की जाती है. बागमारा-इस्लामपुर सड़क मार्ग के पक्की सड़क के किनारे बिहार सरकार एवं अन्य सरकारी जमीन पर ऐसे तत्वों की नजर है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन,एसआई प्रदीप कुमार,एसआई सुजीत कुमार,अखिलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >