एबीवीपी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम का किया आयोजन

रक्षाबंधन के पुनीत अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई किशनगंज के द्वारा लहरा चौक स्थित एसएसबी कैंप में विद्यार्थी परिषद छात्रा कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के एसएसबी को रखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया

किशनगंज रक्षाबंधन के पुनीत अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई किशनगंज के द्वारा लहरा चौक स्थित एसएसबी कैंप में विद्यार्थी परिषद छात्रा कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के एसएसबी को रखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अंकित सिंह और उदय कर्मकार ने किया. रक्षाबंधन कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ मनाने का उद्देश्य यह है कि जो जवान अपने घर नहीं जा पाते है उन्हें भावनात्मक खुशी दी जा सके. लहरा चौक स्थित एसएसबी कैंप बटालियन संख्या 12 के कई जवान इस रक्षाबंधन के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस अवसर पर 12वीं वाहिनी के एएसआई कमल जी, अंकित सिह के अलावा कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ता पायल,सोनी, अलीशा, दीक्षा, इशिका, गुनगुन, प्रियंका, रिया,पंखुरी, गोल्डी, शीतल, स्विटी, सिमरन, सुनीति, अंजली और अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >