23 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

23 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

किशनगंज. सदर थाने की पुलिस ने शनिवार को शहर के ढेकसारा चाय बगान के पास से एक युवक को 23 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक सूरज पासवान टेउसा का रहने वाला है. आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है. सदर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी की ढेकसारा चाय बगान के पास कुछ लोग एक युवक को कुछ लोगों द्वारा घेरकर रखा गया है. सूचना मिलने पर सदर थाना की प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पुष्पांजलि भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. कुछ देर बाद सदर सीओ राहुल कुमार भी मौके ओर पहुंचे. बतौर मजिस्ट्रेट सीओ राहुल कुमार के समक्ष पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई. तलाशी लेने पर पकड़े गए युवक कोई पास से स्मैक जैसे मादक पदार्थ की पुड़िया बरामद की गई. स्मैक जैसे मादक पदार्थ की पुड़िया बरामद होते ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपित युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पकड़े गए युवक से पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >