डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पर चिकित्सक ने दर्ज करायी एफआइआर, दुर्व्यवहार व गलत रिपोर्टिंग का आरोप

डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक पर चिकित्सक ने दर्ज करायी एफआइआर

इंसान स्कूल रोड का मामला: पॉली क्लिनिक में घुसकर मारपीट व हंगामे का आरोप, 6 नामजद सहित 45 अज्ञात पर केस

किशनगंज. शहर के पश्चिमपाली निवासी डॉ शाकिब आलम ने गुरुवार को इंसान स्कूल रोड स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक व उनके समर्थकों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला ”मुन डायग्नोस्टिक प्वाइंट” के संचालक सहजिन नसर व अन्य से जुड़ा है. पुलिस ने छह नामजद व 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

क्लिनिक में घुसकर दबंगई का आरोप

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, डॉ शाकिब आलम व उनकी पत्नी डॉ नीलम फातिमा पश्चिमपाली में अपना पॉली क्लीनिक संचालित करते हैं. आरोप है कि बीती 25 जनवरी को डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक अपने साथ 40-45 लोगों को लेकर उनके क्लीनिक पहुंचे. वहां इन लोगों ने क्लिनिक के स्टाफ व चिकित्सक के भाई के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की.

जांच रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल

डॉ शाकिब आलम ने उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. प्राथमिकी में कहा गया है कि सेंटर द्वारा जारी की जाने वाली यूएसजी व इको रिपोर्ट अक्सर मरीज के वास्तविक लक्षणों से मेल नहीं खाती थी. चिकित्सक ने आशंका जतायी है कि गहराई से जांच होने पर कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

बिना विशेषज्ञ चिकित्सक के चल रहा था सेंटर

शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि अल्ट्रासाउंड के समय सेंटर पर कोई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं रहता है. केवल रिपोर्ट तैयार कर चिकित्सक का हस्ताक्षर ले लिया जाता है, जो मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ है.

———-

चिकित्सक के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है. –

अभिषेक रंजन

, सदर थानाध्यक्ष

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >