दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक घायल

दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक घायल

पोठिया. ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क के कौआबाड़ी गांव के निकट गुरुवार की शाम दो बाइक में भीषण टक्कर हो गयी. एक अनियंत्रित बाइक चालक ने दूध से लदी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. एक तेज रफ्तार बाइक किशनगंज की ओर से आ रही थी. इसी बीच एक दूध के गेलन से लदी बाइक ठाकुरगंज की ओर से आ रही थी. दूध की गैलन से लदी बाइक चालक अनियंत्रित बाइक को देख अपने साइड रोक दी. लेकिन तब भी किशनगंज की ओर से आ रही अनियंत्रित बाइक चालक दूध लदी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया. घायल चालक की पहचान प्रभाष् कुमार निवासी चुरली थाना कुर्लीकोट ठाकुरगंज के रूप में हुई है. मौके पर मौजूद लोगो ने तत्काल घायल युवक प्रभाष कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >