घायलों का पीएचसी पलासी में चल रहा है इलाज.
पलासी : प्रखंड के कुजरी व बरदबट्टा पंचायत के मुखिया समर्थकों के बीच बुधवार को फरसाड़ांगी राइफल चौक पर जम कर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मो असहाब, अजरूल, मो आदिल, मो असद व मो अकबर शामिल हैं.
घायलों का इलाज पीएचसी पलासी में चल रहा है. इलाज कर रहे चिकित्सक ने कहा कि फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं. जानकारी मुताबिक कुजरी पंचायत के मुखिया सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता को लेकर अपने समर्थक व ग्रामीणों के साथ कुछ ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रखंड मुख्यालय आ रहे थे. रास्ते में फरसाड़ांगी राइफल चौक के समीप बरदबट्टा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह मियांपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मुर्शीद आलम के समर्थकों के मामूली नोक-झोंक हो गयी.
जो बाद में मारपीट पर तब्दील हो गया. दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर पहुंचे बीडीओ डॉक्टर खुर्शीद आलम व थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने दोनों पक्ष को समझा कर मामला शांत कराया.
