सड़क हादसे में युवक मरा

दुखद. एनएच 327 इ ठाकुरगंज बाइपास पर हुई दुर्घटना मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. ठाकुरगंज : बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और […]

दुखद. एनएच 327 इ ठाकुरगंज बाइपास पर हुई दुर्घटना

मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इसमें बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी.
ठाकुरगंज : बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी और दूसरा घायल हो गया. घटना एन एच 327 ई पर ठाकुरगंज बाइपास पर घटी. जब तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इसके बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल चला रहे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मालूम हो कि बुधवार को सालगुड़ी चौक का शमशाद रसोई गैस लेने ठाकुरगंज आया था. इस दौरान उससे मिलने ठाकुरगंज मस्तान चौक निवासी मो साबिर भी जलेबिया मोड़ पहुंचा. वहां का काम निबटा कर शाबिर को उसके घर छोड़ने के लिए शमशाद अपनी मोटर साइकिल से आ रहा था. इस दौरान तेज गति से चल रही मोटरसाइकिल झील के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी.
जिसके बाद मोटर साइकिल पर सवार दोनों युवक वहीं गिर पड़े. घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने शाबिर को हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे किशनगंज रेफर कर दिया गया. परंतु बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक शमशाद का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >