मेले से किसान उठायें लाभ

आयोजन . मनरेगा कार्यालय लगा यांत्रिकीकरण मेला कोचाधामन : कृषि विभाग की पहल पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला में किसानों की कम भागीदारी तथा 405 के लक्ष्य पर 338 किसानों के आवेदन स्वीकृत किये जाने के बावजूद मात्र 16 किसानों द्वारा उपादान खरीदा गया़ […]

आयोजन . मनरेगा कार्यालय लगा यांत्रिकीकरण मेला

कोचाधामन : कृषि विभाग की पहल पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला में किसानों की कम भागीदारी तथा 405 के लक्ष्य पर 338 किसानों के आवेदन स्वीकृत किये जाने के बावजूद मात्र 16 किसानों द्वारा उपादान खरीदा गया़ जिस पर जिला कृषि पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कॉर्डिनेटर एवं किसान सलाहकारों के वेतन पर रोक लगाने की बात कहीं वहीं मेला में स्टॉल में विभिन्न उपादान का बाजार मूल्य से अधि कमूलय एवं सब्सिडी प्रक्रिया को लेकर विमुख किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुईं किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि जो अनुदान राशि दी जाती है़ सामान्य बाजार मूल्य से अधिक राशि है जो है हमें अनुदान के रूप में वापस की जाती है़ इससे बेहतर तो
खुला बाजार जहां हम इससे कम मूल्य पर कृष उपादान जब चाहे खरीद सकते है़ इससे पहले जिप अध्यक्ष रूकैया बेगम ने पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम की उपस्थिति में फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया़ कृषि मेला का शुभारंभ स्थानीय विधायक मुजाहिद आलम ने दीप प्रज्वलित कर किया़ मौके पर डीएओ संत लाल मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक आलम, जिप सदस्य प्रतिनिधि शहजाद कौसर, मुखिया जफर असलम, अबु हसनात, आमिल आलम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शकैब आलम, तनवीर कमाल, कैसर राही, पिंटू, किसान रवि कुमार, शकील, पंसस जुबेर आलम, शकील रब्बानी सहित प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित समन्व्यक, किसान सलाहकार आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >