किशनगंज : वेलेंटाइन डे आनेवाला है और इसके लिए अभी से जिला मुख्यालय में तैयारी शुरू हो गयी है. वेलेंटाइन सप्ताह के साथ बाजार में खरीदारी का भी खूब रंग जमेगा. शहर के कॉफी शॉप से लेकर रेस्टोरेंट तक इस सिलसिले में तैयारी में जुट गये हैं. बाजार इस विशेष अवसर को भुनाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाला है.
बढ़ी है डायरी की मांग: इस बार डायरी की माग बढ़ी है. वेलेंटाइन डे के लिए विशेष डायरी आयी है. पन्ने की शुरुआत 14 फरवरी से होती है. डायरी के कवर पर आप कपल्स अपनी तस्वीर भी लगा सकते हैं.
आकर्षक पैक में चॉकलेट: अलग-अलग डिजाइन, रंगीन रैपर और डिजाइनर. बड़ी-छोटी टोकरियों में सजे चॉकलेट. साथ में कई सामान भी हैं शामिल. कीमत : 300 से हजार रुपये
हर रिश्ते के लिए ग्रीटिंग: रिश्तों में ताजगी और प्यार की महक बिखेरने के लिए मार्केट में हर रिश्ते के लिए ग्रीटिंग कार्ड मौजूद हैं. वहीं म्यूजिकल ग्रीटिंग भी युवाओं को पसंद आ रहे हैं.
कहते हैं गिरफ्ट दुकानदार : उपहार गिफ्ट हाउस के मालिक श्याम केशरी उर्फ गुड्ड एवं प्रदीप केशरी ने बताया कि वेलेंटाइन डे के लिए बाजार में तैयारियां शुरू हो गयी है. इस मौके पर पूर जिले में जमकर कारोबार होगा. 7 से 14 फरवरी तक बाजार में जमकर गिफ्ट की खरीदारी होगी.
