बजट से खिले किसानों के चेहरे

प्रतिक्रिया . खाद पर सब्सिडी व कृषि बीमा योजना की घोषणा से खुशी किशनगंज : आम बजट से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है. खाद पर सब्सिडी का मसला हो या कृषि बीमा योजना का लाभ मिलने से किसान काफी संतुष्ट दिख रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि किसान इस बजट से लाभ […]

प्रतिक्रिया . खाद पर सब्सिडी व कृषि बीमा योजना की घोषणा से खुशी

किशनगंज : आम बजट से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है. खाद पर सब्सिडी का मसला हो या कृषि बीमा योजना का लाभ मिलने से किसान काफी संतुष्ट दिख रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि किसान इस बजट से लाभ उठाएंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकेगा.
हमें इस बात की खुशी है कि सरकार ने कृषि की बेहतरी के लिए कुछ कदम उठाए हैं. 10 लाख करोड़ रुपये किसानों को कर्ज के तौर पर दिये जाने की बात कही गयी है. उम्मीद है कि यह घोषणा हकीकत में तब्दील होगी. हमारी मांग है कि सरकार बैंकों को इस बात का निर्देश दे कि वे किसानों को नाहक परेशान न करें, जिससे किसान आसानी से कर्ज ले सकें.
इनामुल, किसान
भूजल का स्तर तेजी से नीचे की ओर जा रहा है. सरकार ने घोषणा की है कि पांच लाख तालाबों का निर्माण होगा. उम्मीद है कि किशनगंज में भी कुछ तालाब इस योजना के तहत बनाये जाएंगे. उम्मीद हैं कि जो तालाब अभी उपेक्षित हैं, उनकी सुध ली जाएगी. आसान शर्तो पर ऋण मिलेगा. बैंकों को किसानों के प्रति अपने नजरिए में बदलाव लाना होगा.
राम प्रसाद झा, किसान
कहने के लिए इस बार भी फसल बीमा योजना के लिए बड़ी-बड़ी बातें बजट में कही गयी है. केंद्र सरकार को चाहिए कि वह कुछ ऐसा इंतजाम करे, जिससे केंद्र की योजनाओं का लाभ यहां के किसान सीधे उठा पाएं, जो बदकिस्मती से अब तक ऐसा नहीं हो पाया है.
मो आबिद, किसान
कृषि विज्ञान केंद्र में सुविधाओं का विस्तार और मिट्टी जांच के लिए लघु प्रयोगशालाओं की बात कृषि के विकास में महत्वपूर्ण साबित
होंगे. सिंचाई के लिए 8000 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान अच्छी बात है.
ब्रज मोहन साह, किसान
साल के आम बजट में केंद्र सरकार किसानों पर मेहरबान दिखी. बजट में सरकार ने किसानों के हित में कई योजनाओं को लाने की बात कही है. सरकार ने माइक्रो सिंचाई फंड के लिए 5000 करोड़ रुपये का फंड, डेयरी उद्योग के लिए नाबार्ड के जरिए 8 हजार करोड़ रुपये, दुग्ध पैदावार के लिए 300 करोड़ का शुरुआती फंड जैसी कई बड़ी स्कीमें लॉन्च की. इन योजनाओं के क्रियान्वयन से किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा.
जगदेश साह, किसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >