मद्य निषेध मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अब्दुल जलील मस्तान सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन के बाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.
किशनगंज : गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर प्रशासनिक महकमे द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. खगड़ा स्थित मुख्य समारोह स्थल शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम सज कर तैयार है. स्टेडियम में बने पंडाल और पीलरों में तिरंगे के कपड़ों का प्रयोग किया गया है. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित झंडोत्तोलन स्थल एवं वहां आजादी के समय से ही मौजूद तोप का रंग रोगन किया गया है.
स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक साफ-सफाई जोरों पर है. नगर परिषद सफाई कर्मी पूरे क्षेत्र की साफ सफाई में जुटे हुए हैं.
मुख्य सामारोह स्थल
खगड़ा स्टेडियम में मद्य निषेध मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अब्दुल जलील मस्तान 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे. समाहरणालय में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित झंडोत्तोलन करेंगे. पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन करेंगे. इसके अलावा एसडीओ शफीक आलम अनुमंडल कार्यालय में झंडोत्तोलन करेंगे. जिला परिषद कार्यालय में जिप अध्यक्ष रूकिया बेगम, नगर परिषद कार्यालय में नप अध्यक्षा आंची देवी जैन झंडोत्तोलन करेंगी. जिला अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नुरुस सोहेल झंडोत्तोलन करेंगे. शाम 6 बजे से टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा.
खगड़ा स्टेडियम 9 बजे
समाहरणालय 9.45
रेड क्रॉस 9.55
एसपी ऑफिस 10.05
जिला स्वास्थ्य समिति 10.15
डीआरडीए 10.20
अनुमंडल कार्यालय 10.30
जिला परिषद 10.35
नगर परिषद 10.40
एसडीपीओ कार्यालय एवं थाना 10.55
सिंघिया महादलित टोला 11.10
गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय 11.25
एमजीएम मेडिकल कालेज 11:20
पुलिस लाइन 11.30
