राष्ट्रीय मतदाता दिवस . जिलाधिकारी ने मतदाताओं को दिलायी शपथ
किशनगंज : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने नये युवा मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर शपथ दिलायी. बुधवार को टाउन हॉल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का डीएम पंकज दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया़
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ी शक्ति है़ देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने एवं लोकतंत्र में आस्था रखने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. डीएम एवं मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने नये मतदाताओं को वोटर इपिक कार्ड प्रदान किया़ इस मौके पर नप अध्यक्ष आंची देवी जैन, एडीएम रामजी साह, एएसपी अनिल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सत्य नारायण मंडल एसडीओ मो शफीक, ओएसडी हिरामुनी प्रभाकर, वरीय उप समाहर्ता रामाशंकर, डीईओ मो ग्यासुद्दीन, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रसाद के अलावे अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे़
गलगलिया प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भातगांव पंचायत एवं बेसरबाटी पंचायत के बूथों पर मतदाता दिवस मनाया गया़ भातगांव पंचायत के बूथ संख्या 194 के बीएलओ अमर कुमार राय के द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी. बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत लोक शिक्षा केंद्र मध्य विद्यालय चुरली में भी वरीय प्रेरक बीएलओ एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण यादव की उपस्थिति में मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी. इस मौके पर मतदाताओं के साथ साथ भातगांव एक के बीएलओ अमर कुमार राय, विद्यालय के प्रधान शिक्षिका खेला सिंह, शिक्षक विपिन चौधरी मौजूद थे़
सीडीपीओ ने दिलायी शपथ
विशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बाल विकास परियोजना कार्यालय कोचाधामन में आयोजित मासिक बैठक में सीडीपीओ रागिनी कुमारी ने उपस्थित महिला पर्यवेक्षिका कार्यालय कर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्भीक व निष्पक्ष मतदान को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ दिलायी. इस मौके पर सी डी पी ओ रागिनी कुमारी, वीएमसी पंकज कुमार, एलएस बेवी कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी लिपिक गयानंद मंडल, राजीव कुमार, सेविका बबीता शर्मा, महेरु, कल्पना देवी, ज्योति राज, भारती देवी, फूलकुमारी देवी, शरबत जहां सहित बड़ी संख्या में सेविका मौजूद थीं.
इसके अलावा टेढ़ागाछ, पोठिया, दिघलबैंक व ठाकुरगंज में भी कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी.
