पूर्णिया, किशनगंज और मधेपुरा के 87 मुखिया बनारस रवाना, पंचायतों के विकास मॉडल को समझेंगे

पूर्णिया, किशनगंज और मधेपुरा के 87 मुखिया आरजीएसए कार्यक्रम के तहत बनारस के लिए रवाना हुए। वे वहां सफल पंचायतों की कार्यप्रणाली और नवाचारों को करीब से समझेंगे।

पूर्णिया : पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पूर्णिया, किशनगंज और मधेपुरा जिले के 87 मुखिया को अध्ययन भ्रमण के लिए बनारस रवाना किया गया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने समाहरणालय परिसर से मुखिया दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

इस अध्ययन भ्रमण के दौरान पंचायत प्रतिनिधि देश के विभिन्न क्षेत्रों में सफल पंचायतों की कार्यप्रणाली, नवाचार और जनभागीदारी को करीब से समझेंगे. साथ ही पंचायतों में विकास कार्यों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए अपनाये जा रहे तरीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे.

पंचायतों को सशक्त बनाने पर जोर

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि पंचायत ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत इकाई है. पंचायत प्रतिनिधियों को देश के दूसरे हिस्सों में किये जा रहे बेहतर कार्यों को देखने और समझने का अवसर मिलने से उनके अनुभव और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

उन्होंने कहा कि अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य केवल दूसरी पंचायतों की व्यवस्था देखना नहीं, बल्कि वहां की अच्छी पहल और सफल प्रयोगों से सीख लेकर उसे अपनी पंचायतों में लागू करना है. इससे पंचायतों को अधिक सशक्त, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभव और क्षमता निर्माण पर सरकार लगातार जोर दे रही है. अध्ययन भ्रमण के माध्यम से प्रतिनिधियों को नयी कार्यप्रणाली और विकास के बेहतर मॉडल समझने का अवसर मिलेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >